Jaipur Live
← Feed

जैसलमेर रोड पर टक्कर, 2 ज़िंदगियाँ थमीं

Jaisalmer Road par takkar, 2 zindagiyaan thami

जैसलमेर रोड पर बाड़मेर के पास हुई इस टक्कर ने एक बार फिर दिखाया कि राजमार्ग पर एक सेकंड भी कितना भारी पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक गाड़ी ने पहले सड़क पर पड़े एक मृत पशु को टक्कर मारी, फिर संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर तोड़ती हुई सामने से आ रहे डम्पर से जा भिड़ी। अँधेरा और कम दृश्यता को भी वजह माना जा रहा है। आगे का हिस्सा इतना दब गया कि बचाव करने वालों को पहले दरवाज़ा और धातु के पैनल हटाने पड़े। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर विवरण जुटाया और घटना रिपोर्ट दर्ज की। यह सिर्फ एक हादसे का आँकड़ा नहीं, राजमार्ग सुरक्षा की वह घणी सच्चाई है जो रोज़ सामने आती है।

Jaisalmer Road par takkar, 2 zindagiyaan thami · Jaipur Live