Jaipur Live
← Feed

करवा चौथ 2026: जयपुर में 8:28 बजे चांद

Karwa Chauth 2026: Jaipur mein 8:28 pm moonrise

करवा चौथ 2026 इस साल 29 अक्टूबर, गुरुवार को आ रहा है। जयपुर के लिए चंद्रोदय का समय 8:28 बजे बताया जा रहा है, इसलिए घरों में अभी से घड़ी और पंचांग दोनों पर नजर टिकी हुई है। सुबह सर्गी के बाद व्रत शुरू होता है, फिर दिन भर पानी और भोजन से परहेज, और शाम को पूजा की थाली, दीपक, फूल और करवा के साथ तैयारी। घणी जगहों पर मेहंदी, पारंपरिक कपड़े और परिवार की अपनी रीत चलती है — कोई कथा सुनता है, कोई थाली संभालता है, कोई बस कहता है, अब बस चांद का इंतजार है। इस व्रत का मजा भी इसी इंतजार में है, और जयपुर में लोग स्थानीय समय देखकर ही अपनी तैयारी पक्की कर रहे हैं।