एमयूजे में खेल-विज्ञान का बड़ा आयोजन
मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर के लिबरल आर्ट्स और सोशल साइंसेज विभाग ने ICPESS 2026 का छठा संस्करण आयोजित किया। परिसर में शिक्षाविद, खिलाड़ी, खेल विशेषज्ञ और शोधकर्ता एक साथ आए, और चर्चा का केंद्र भारत के ओलंपिक विज़न 2036 पर रहा। बात केवल पदकों की नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की भी थी जो प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़ाए। सम्मेलन में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका पर विशेष बल दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशिक्षण, शोध और सहयोग के माध्यम से खेल-तंत्र को कैसे मजबूत कर सकते हैं, इस पर घणी बात हुई। एक बात बार-बार सामने आई—मैदान पर प्रतिभा होती है, पर उसे दिशा देने वाली तैयारी भी चाहिए। जयपुर के लिए यह चर्चा खास रही, क्योंकि ऐसे आयोजन स्थानीय छात्रों को भी नया दृष्टिकोण देते हैं। ओलंपिक 2036 का सपना अब केवल नारा नहीं लगता; उसके पीछे योजना, अध्ययन और अनुशासन का पूरा गृहकार्य दिख रहा है।
