रंभाजो ब्रांड के साथ 30 शोरूम्स का प्लान
जयपुर-बेस्ड अद्वित ज्वेल्स का प्लान सीधा और बाय-द-नंबर्स है: कंपनी अपने रंभाजो ब्रांड के साथ अगले 3 साल में 30 रिटेल शोरूम्स खोलना चाहती है। इस एक्सपैंशन का एक हिस्सा अपकमिंग आईपीओ से आएगा, जहां सब्सक्रिप्शन विंडो 23 से 25 जून तक रहेगी और प्राइस बैंड 130 से 138 रुपये पर शेयर रखा गया है। कंपनी का फोकस सिर्फ शोरूम बढ़ाने पर नहीं, बल्कि डेट रिपेमेंट और वर्किंग कैपिटल को भी मजबूत करने पर है। मतलब, पहले बैलेंस शीट को हल्का करना, फिर बी2सी पुश को तेज करना। टारगेट सीधा मिलेनियल्स और जेन जेड पर है — जो ज्वेलरी को सिर्फ शादी का सामान नहीं, डेली स्टाइल का पार्ट भी मान रहे हैं। जयपुर में पहला शोरूम अक्टूबर-नवंबर तक खुलने की उम्मीद है। घणी सही प्लानिंग है, अब देखना एक्जीक्यूशन कैसा रहता है।
