टियर-2 और टियर-3 शहरों में लक्ज़री का नया कदम
पहले लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी का मतलब था सीधा मेट्रो, बड़ा एयरपोर्ट, और भारी-भरकम मार्केट। अब सीन बदल रहा है। टियर-2 और टियर-3 शहरों में लोग ट्रैवल, शादी, बिज़नेस ट्रिप और वीकेंड स्टे के लिए ज़्यादा सोच-समझ कर होटल चुन रहे हैं। इसलिए प्रीमियम ब्रांड्स को भी लग रहा है कि ग्रोथ का असली रास्ता वही है जहां डिमांड अभी पूरी तरह टैप नहीं हुई. जयपुर जैसे शहरों ने पहले ही दिखा दिया था कि स्टाइल और कम्फर्ट का मार्केट सिर्फ़ बड़े शहरों तक बंधा नहीं है। अब और भी ऐसे शहरों में सेम सवाल उठ रहा है: अच्छा रूम, अच्छी सर्विस, और लोकल टेस्ट के साथ मॉडर्न एक्सपीरियंस का बैलेंस कौन देगा? बस इसी बदलते माहौल में होटल चेनज़ अपनी अगला कदम सोच रही हैं। घणी सीधी बात है — जहां लोग अब प्रीमियम एक्सपीरियंस मांग रहे हैं, वहां बिज़नेस को भी नई ज़मीन मिल रही है.
